रामगढ़ निवासी वंटी बना के नेतृत्व में दर्जनों नागरिकों ने थामा कांग्रेस का दामन, पूर्व विधायक ओमप्रकाश हुडला ने दिलाई सदस्यता
स्मार्ट हलचल/नीरज मीणा
महवा।स्मार्ट हलचल/क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को उस समय बड़ी मजबूती मिली जब रामगढ़ में दर्जनों नागरिकों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व विधायक ओमप्रकाश हुडला ने सभी नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलाकर उनका पार्टी में स्वागत किया।
इस अवसर पर पार्टी में शामिल हुए नागरिकों ने कहा कि वे कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा सामाजिक न्याय की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़े हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कांग्रेस हमेशा आमजन की आवाज़ को मजबूती से उठाने और जनता के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है।
इस मौके पर वंटी बना ने कहा कि क्षेत्र में कांग्रेस की नीतियों और नेतृत्व के प्रति लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में नागरिकों का पार्टी से जुड़ना इस बात का प्रमाण है कि जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि उनके जुड़ने से संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा जनसेवा के कार्यों को नई गति मिलेगी।
पूर्व विधायक ओमप्रकाश हुडला ने नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जो सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि आगामी निकाय चुनाव को देखते हुए सभी कांग्रेस कार्यकर्ता अभी से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, घर-घर जनसंपर्क बढ़ाने और पूरी तैयारी के साथ चुनाव मैदान में उतरने के लिए जुट जाएँ। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाएँ और कांग्रेस को अधिक से अधिक मजबूती प्रदान करें।
कार्यक्रम में कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
