अनिल कुमार
ब्यावर/जैतारण।स्मार्ट हलचल|अजमेर रेंज महानिरीक्षक पुलिस एवं ब्यावर पुलिस अधीक्षक रतन सिंह के आदेशानुसार जिले में चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत वृत जैतारण पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अनुकृति उज्जैनिया के सुपरविजन तथा जैतारण वृताधिकारी रमेन्द्र सिंह हाड़ा के नेतृत्व में पुलिस की 6 अलग-अलग टीमों ने अल सुबह अपराधियों के संभावित ठिकानों पर अचानक दबिश दी।
इस संयुक्त कार्यवाही में पुलिस ने अवैध खनन, लूट, नकबजनी और राजकार्य में बाधा पहुंचाने जैसे गंभीर मामलों में शामिल वांछित अपराधियों, गिरफ्तारी वारंटियों और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसा।
लूट व नकबजनी के इनामी सहित वांछित आरोपी गिरफ्तार
पुलिस द्वारा दी गई दबिश में जैतारण थाने का वांछित इनामी अपराधी अशोक बावरी (27) निवासी खिनावड़ी को गिरफ्तार किया गया, जो लूट व नकबजनी के कई मामलों में लंबे समय से फरार चल रहा था। इसके अलावा अवैध खनन व राजकार्य में बाधा के प्रकरण में वांछित आरोपी मनीष जाट (26) निवासी फूलमाल को भी गिरफ्तार किया गया है।
कार्यवाही के दौरान रास थाना पुलिस के चोरी के प्रकरणों में लंबे समय से वांछित चल रहे टॉप-10 अपराधी सोपाल गुर्जर (20) को दस्तयाब करने में सफलता मिली। वहीं, रास पुलिस ने एक गिरफ्तारी वारंटी मंगला मेहरात को भी धर दबोचा।
चोरी की बाइकें और अवैध बजरी ट्रैक्टर जप्त
जैतारण थाना क्षेत्र के निंबोल गांव में वांछित मुलजिमों के घर दबिश के दौरान पुलिस ने 2 चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिलें बरामद कीं। इसके अतिरिक्त 1 बिना नंबर की मोटरसाइकिल को धारा 207 MV Act के तहत जप्त किया गया।
वहीं बाबरा चौकी के नयाबाडिया क्षेत्र में अवैध रूप से बजरी का परिवहन करते पाए जाने पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को चालक रणवीर सिंह रावत सहित डिटेन कर धारा 207 MV Act में जप्त किया गया।
शांति भंग में 9 असामाजिक तत्व गिरफ्तार
क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने धारा 170 BNSS के तहत कार्यवाही करते हुए 9 गैर-सायल/असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया। इनमें स्थानीय निवासियों के साथ-साथ पंजाब और जम्मू-कश्मीर के निवासी भी शामिल हैं।
इन्हें किया गया गिरफ्तार:
ओम प्रकाश बावरी (टुकड़ा, रास)
महेंद्र बावरी (टुकड़ा, रास)
कानाराम मेघवाल (ठाकरवास, जैतारण)
सुमित हरिजन (सेंदड़ा)
विनोद हरिजन (सेंदड़ा)
विक्की कुमार (कठुआ, जम्मू कश्मीर)
अजय कुमार (गुरदासपुर, पंजाब)
लखविन्दर सिंह (गुरदासपुर, पंजाब)
आदित्य (गुरदासपुर, पंजाब)
कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम
इस पूरी कार्यवाही को अंजाम देने में रास थानाधिकारी मंजू मुलेवा (पु.नि.), जैतारण थानाधिकारी धोलाराम (पु.नि.) तथा आनंदपुर कालू थानाधिकारी गणपत राम (उ.नि.) मय टीमों का विशेष योगदान रहा।
