गौतम आश्रम में हुई चुनावी बैठक, पूर्व विधायक बोले—एकजुट होकर मैदान में उतरें, वार्ड से गांव तक मजबूत करें संगठन
अलकेश परीक
जहाजपुर। स्मार्ट हलचल|नगर पालिका एवं पंचायत चुनाव को लेकर जहाजपुर में सियासी हलचल तेज हो गई है। शनिवार को गौतम आश्रम में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। पूर्व विधायक धीरज गुर्जर ने बैठक में कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर रणनीति पर मंथन किया।धीरज गुर्जर ने कार्यकर्ताओं को चुनावी मोर्चे पर पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अब समय बैठकर चर्चा करने का नहीं, बल्कि जनता के बीच जाकर संगठन को मजबूत करने का है। प्रत्येक वार्ड, बूथ और गांव में कांग्रेस कार्यकर्ता सक्रिय होकर आमजन से संपर्क करें।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेदों को पीछे छोड़कर एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में उतरने की बात कही। उन्होंने कहा कि संगठन की असली ताकत कार्यकर्ता है और कार्यकर्ता मजबूत होगा तो कांग्रेस भी मजबूत होगी।
बैठक में नगर पालिका एवं पंचायत चुनाव को लेकर वार्डवार और क्षेत्रवार स्थिति पर चर्चा की गई। संभावित प्रत्याशियों को लेकर भी कार्यकर्ताओं के बीच मंथन हुआ। साथ ही जनता से जुड़े स्थानीय मुद्दों को चुनावी अभियान का प्रमुख आधार बनाने पर जोर दिया गया।
धीरज गुर्जर के तेवरों से साफ—कांग्रेस चुनावी मोड में
गौतम आश्रम में हुई बैठक में धीरज गुर्जर के संबोधन और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद से कांग्रेस के आगामी नगर पालिका एवं पंचायत चुनाव को लेकर गंभीरता से मैदान में उतरने के संकेत मिले। बैठक में कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह नजर आया। अब आने वाले दिनों में कांग्रेस की चुनावी गतिविधियां और तेज होने की संभाव
