कलेक्टर टीना डाबी के आदेश के बाद कायमनगर-बंशीपुरा मार्ग हुआ सुचारू

नरेश कुरेडा

निवाई।स्मार्ट हलचल|जिला कलेक्टर टीना डाबी के आदेश के बाद कायमनगर से बंशीपुरा जाने वाला रास्ता अब पूरी तरह से क्लियर कर सुचारू कर दिया गया है। रास्ता बाधित होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।मामले की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर कार्रवाई की। एसडीएम निवाई, डीवाईएसपी, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे और संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में सम्पूर्ण रास्ते को क्लियर करवाया गया।

रास्ता साफ होने के बाद अब ग्रामीणों और आमजन का आवागमन सुचारू रूप से शुरू हो गया है। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली और जिला प्रशासन का आभार जताया।