(दीपक राठौर)
बिजौलियाँ|स्मार्ट हलचल|बिजोलिया थाना सर्किल के छोटी बिजोलिया स्थित झरिया महादेव के समीप रोड से लगभग 100 मीटर नीचे खाई में शुक्रवार सवेरे से लापता युवक महेंद्र बलाई उम्र 22 वर्ष निवासी छोटी बिजोलिया का शव कुलम के पेड़ से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई| मृतक महेंद्र वॉल पुट्टी का कार्य करता था परिवार जनों का कहना है कि महेंद्र अपनी बहन ललिता को शुक्रवार सवेरे बिजोलिया छोड़ने गया था लेकिन वह वापस घर नहीं लोटा |
जिसकी कल शाम और आज सवेरे काफी तलाश करने पर झरिया महादेव के घाटे के ऊपर महेंद्र की मोटरसाइकिल खड़ी मिली जिस पर आसपास जंगल में तलाश की गई तो महेंद्र का शव कुलम के पेड़ की टहनी से लटका हुआ मिला| परिवार जनों एवं ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताते हुए बिजोलिया पुलिस को सूचना दी जिस पर बिजोलिया पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मोके पहुंचकर भीलवाड़ा से एसएफएल टीम को बुलाकर साक्ष्य भी जुटाए | बिजोलिया पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार जनों को सुपुर्द किया|
मृतक के पिता ने अप्रिय घटना होने की आशंका को लेकर बिजौलियाँ थाने में रिपोर्ट दी |
परिवार जनों एवं ग्रामीणों ने तीन दिन के भीतर मामले को सुलझाने की मांग की |
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी |
