दीपक राठौर
बिजौलियाँ| स्मार्ट हलचल|बिजोलिया पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए लग्जरी कार से 45.770 किलो अफीम डोडा चूरा जप्त किया गया साथ ही वारदात में प्रयुक्त लग्जरी कार एस क्रॉस को भी जप्त किया गया| जप्त डोडा चूरा की अंतरराष्ट्रीय कीमत 7 लाख रूपये आकी गई|
थाना अधिकारी स्वागत पड़्या ने बताया कि कास्या चौकी प्रभारी नरेश कुमार की सुचना पर कार्यवाही करते हुए एक लक्जरी कार एस क्रॉस को रोका जिससे कुल 45.770 किलो अफीम डोडा चुरा 3 अलग अलग कटटो से बरामद किया गया। तथा आरोपी राकेश कुमार जाट उम्र 21 साल निवासी जांदवा रतनगढ़ जिला चुरू को मौके पर गिरफ्तार किया गया। इस दौरान सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह द्वारा साहसी प्रयास करके आरोपी व अवैध अफीम डोडा चुरा पकडने में महत्वपुर्ण भूमिका निभाई।
