(महेन्द्र नागौरी)
वरिष्ठ नागरिक मंच की बैठक में बोले—जीवन के उत्तरार्ध को तनाव नहीं, आनंद के साथ जिएं
भीलवाड़ा|स्मार्ट हलचल|वरिष्ठ नागरिकों को मान-अपमान और सुख-दुख दोनों को सहजता से स्वीकार करना चाहिए, तभी जीवन में संतोष और प्रसन्नता बनी रहेगी। यह विचार माउंट आबू शंकर मठ के स्वामी हरि तीर्थ महाराज ने वरिष्ठ नागरिक मंच की अगस्त माह की बैठक में व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों ने समाज निर्माण में अपना पूरा जीवन समर्पित किया है। अब जीवन के उत्तरार्ध में छोटे-बड़े हर काम को तनाव के बजाय आनंद के साथ करना चाहिए।
कार्यक्रम की शुरुआत वंदेमातरम् से हुई। नए सदस्यों और अगस्त माह में जन्मदिन वाले सदस्यों का सम्मान किया गया। महासचिव कृष्ण गोपाल सोमानी ने संचालन किया। संरक्षक इंजी. ओमप्रकाश हिंगड़ ने स्वागत और प्रदेश संरक्षक श्याम कुमार डाड ने आभार जताया। अध्यक्ष मदन खटोड़ ने आगामी कार्यक्रमों तथा प्रांतीय-राष्ट्रीय गतिविधियों की जानकारी दी। बैठक में मंच के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।
