ब्यावर में अवैध खनन पर पुलिस का शिकंजा: नमन फैक्ट्री के पास जेसीबी और विस्फोटक जब्त, एक डिटेन

अनिल कुमार

ब्यावर। स्मार्ट हलचल|जिला पुलिस अधीक्षक रतनसिंह (IPS) के निर्देशन में अवैध खनन और संगठित अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ब्यावर सदर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नमन फैक्ट्री के पीछे, पीपलाज-कानाखेड़ा रोड पर जारी अवैध खनन स्थल पर दबिश देकर मौके से भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ और एक जेसीबी मशीन जब्त की है।
पुलिस की टीम और संयुक्त कार्यवाही
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (अपराध शाखा, राजस्थान जयपुर) के निर्देशों पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अनुकृति उज्जैनिया (RPS) तथा वृत्त अधिकारी राजेश कसाणा (RPS) के सुपरविजन में प्रोबे. RPS अनिल पवार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम में ब्यावर सदर थाना एवं पुलिस लाइन ब्यावर के जवानों को शामिल किया गया।
मौके से एक आरोपी डिटेन, मुख्य आरोपी फरार
गठित टीम ने पीपलाज-कानाखेड़ा मार्ग पर अवैध खनन के ठिकाने पर घेराबंदी कर कार्यवाही की। पुलिस की भनक लगते ही खनन में लगे आरोपी मौके पर जेसीबी मशीन और विस्फोटक सामग्री छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके से सौरव उर्फ शाहरूख (28) पुत्र बन्नासिंह,निवासी सूरजपुरा को डिटेन किया।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने जब्त विस्फोटक सामग्री गेना उर्फ नैना पुत्र नीरा उर्फ बहादुरसिंह (निवासी लहरी) की होना बताया है। ब्यावर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:
अनिल पवार (RPS प्रोबे., ब्यावर सदर)
देशराज (हैड कांस्टेबल 2117, ब्यावर सदर)
सुखाराम (कांस्टेबल 3125, ब्यावर सदर)
धर्मवीर सिंह (हैड कांस्टेबल 23, पुलिस लाइन ब्यावर)
अमरचंद (कांस्टेबल 1585, पुलिस लाइन ब्यावर)
दिनेश (कांस्टेबल 317, पुलिस लाइन ब्यावर)