नाहरगढ़ में कांवड़ यात्रा बनी हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिसाल

-मुस्लिम भाइयों ने कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा
-आम का जूस पिलाकर किया स्वागत

सी पी गोयल
नाहरगढ़, 10 अगस्त

स्मार्ट हलचल|बारां जिले के नाहरगढ़ में कांवड़ यात्रा के दौरान हिंदू-मुस्लिम एकता की अनूठी मिसाल देखने को मिली।वफ्फ कमेटी नाहर गढ़ के तत्वावधान में डां सगीर भाई अखलाक खान, नईम खान, रफ़ीक, सोनू खान,शाहिद मिर्जा व शकील शेख सहित
काफी संख्या में मुस्लिम भाइयों ने
जैसे ही शिव भक्त कांवड़िए कपिलधारा से गंगाजल लेकर नाहरगढ़ बस स्टैंड चौराहे पर आए तो गंगा-जमुनी तहजीब पर मुस्लिम समाज के लोगों ने भी इस परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए प्रथम प्रयास किया जिसकी
हिन्दू भाइयों ने तहेदिल से सराहना की।कांवड़ियों ने भी इस सदभावना को खुशी-खुशी स्वीकार किया। इस दौरान वफ्फ कमेटी नाहरगढ़ की ओर से कांवड़ यात्रा के संयोजक नरेंद्र गोठवाल का
माल्यार्पण कर स्वागत किया।

-आस्था और इबादत का अनूठा संगम

इस पहल से पूरे जिले में आस्था और इबादत का अनूठा संगम देखने को मिला। यह दृश्य सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक बनकर उभरा है। कांवड़ियों और मुस्लिम युवाओं के बीच यह आपसी सम्मान और सेवा भाव समाज में एकता का संदेश दे रहा है।
किया। सफेद कुर्ते और भगवा का समागम कस्बे में सोमवार को सफेद कुर्ता पहने मुस्लिम भाई और भगवा चोला ओढ़े भोलों के बीच जो लगाव दिखा वह देखने लायक था। इस दौरान सांप्रदायिक सौहार्द की खुशबू मानों अलग कहानी लिख रही हो।
-आम जूस के पैकिट वितरित किया स्वागत

मुस्लिम युवा सफेद लिबास और टोपी पहनकर बस स्टैंड चौराहे पर आमजूस का काउंटर लगाकर कांवड़ियों पर फूलों की पंखुड़ियां बरसाईं और आम जूस के पैकिट वितरित किए।