बूंदी- स्मार्ट हलचल|सालवी समाज महिला मंडल, जिला बूंदी द्वारा हिंगलाज माता मंदिर परिसर में लहरिया महोत्सव 2026″ का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। सावन माह के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने भाग लेकर पारंपरिक उल्लास का परिचय दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ शिव पूजन व पूजा-अर्चना के साथ हुआ। उसके बाद महिलाओं ने भजन कीर्तन कर हिंगलाज माता से देश में अमन चैन की कामना की
इस अवसर पर सालवी समाज अध्यक्ष राजकुमार राठौड़ ने कहा कि “लहरिया महोत्सव हमारी संस्कृति और भाईचारे का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ता है और समाज एकता के सूत्र में बंधता है।” उन्होंने संगठन को और मजबूत करने तथा सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी का आव्हान भी किया।
कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने लहरिया साड़ियों में सुसज्जित होकर सावन के गीतों पर झूम-झूम कर नृत्य किया और विश्व कल्याण की मंगल कामना की। कार्यक्रम के दौरान “म्हारी सहेली, म्हारो जवाब” सहित कई मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं, जिनमें चक्कू बाई,पुष्पा खत्री ,रामप्यारी राठौड़ स्वेता खत्री रंजना परमार,,महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
पूजा-अर्चना में जिला अध्यक्ष राजकुमार राठौड़, ओमप्रकाश, सत्यनारायण, शेलेश खत्री, भूपेंद्र खत्री,मुकेश परमार, राहुल परमार, मुकेश खत्री, भारत खत्री, राजकुमार खत्री, नीक्की खत्री,रामू खत्री, नवीन राठोड़,दिपक राठौड़, हर्षित खत्री एवं समाज के महिला पुरुष मोजूद रहे
