अनिल कुमार
ब्यावर।स्मार्ट हलचल|सनातन संस्कृति, धार्मिक आस्था एवं मां गंगा की पवित्रता को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ अखिल भारत हिन्दू क्रान्ति सेना द्वारा ‘घर-घर गंगाजल अभियान’ का भव्य विमोचन धार्मिक एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संत समाज, सामाजिक कार्यकर्ताओं और संगठन के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।आयोजन में वक्ताओं ने कहा कि सनातन परंपरा में मां गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि करोड़ों सनातनियों की आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक हैं। जन्म, विवाह, पूजा-पाठ से लेकर अंतिम संस्कार तक गंगाजल का विशेष महत्व है। इस अभियान का मूल ध्येय हर सनातनी परिवार में गंगाजल की उपलब्धता सुनिश्चित कर धार्मिक संस्कारों को मजबूत करना है।
अभियान के संयोजक नाहर सिंह चुंडावत ने बताया कि प्रथम चरण में विशेष रूप से मठों और मंदिरों तक गंगाजल पहुंचाया जाएगा। इसके बाद अभियान का विस्तार कर इसे प्रत्येक सनातनी घर तक ले जाया जाएगा।
विमोचन के अवसर पर अखिल भारत हिन्दू क्रान्ति सेना के राष्ट्रीय संरक्षक भंवर सिंह पलाड़ा, राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द सोनी, ब्यावर के चार बार से विधायक शंकर सिंह रावत, निवर्तमान सभापति नरेश कनौजिया, सेवानिवृत्त एडिशनल एसपी नेम सिंह, हिन्दू हेल्पलाइन प्रांत प्रमुख मुकेश सोनी, प्रदेश प्रभारी मनीष पालीवाल, प्रदेश प्रमुख कुलदीप बोहरा, ब्यावर जिला अध्यक्ष रतन गुर्जर, ब्यावर नगर अध्यक्ष सोनू चौहान, धीरज गुरबाणी, प्रणव गहलोत एवं एडवोकेट हनुमान सिंह राठौड़ सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और धर्मप्रेमी नागरिक उपस्थित रहे।
सभी उपस्थित जनों ने अभियान को जन-आंदोलन का रूप देने और नई पीढ़ी को सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन मां गंगा के जयघोष के साथ हुआ।
