विहिप की जिला बैठक में छह माह की कार्ययोजना पर मंथन, नवीन दायित्वों की घोषणा की गई

अशोक सिंघल जन्म शताब्दी सहित विभिन्न आयोजनों की तैयारियों पर चर्चा, संगठन विस्तार को लेकर बनी रणनीति

निंबाहेड़ा, 10 अगस्त।स्मार्ट हलचल|विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक रविवार को प्रखंड डूंगला स्थित ऐलवा माता मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में आगामी छह माह के संगठनात्मक कार्यों एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के साथ जिला, प्रखंड एवं खंड स्तर तक संगठन को अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाने को लेकर विस्तृत मंथन किया गया। बैठक का शुभारंभ विभाग मंत्री विश्वनाथ टांक, जिला अध्यक्ष प्यारचंद सेन, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र धूत, भगवती शर्मा, जिला मंत्री भरत पालीवाल एवं जिला संयोजक शमशेर सिंह बम्बोरी ने श्रीराम दरबार के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। जिला मंत्री भरत पालीवाल ने बताया कि बैठक को संबोधित करते हुए विभाग मंत्री विश्वनाथ टांक ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए संगठन के कार्यों को समाज तक प्रभावी एवं व्यवस्थित ढंग से पहुंचाने की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से आगामी छह माह के कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई। बैठक में अशोक सिंघल जन्म शताब्दी वर्ष, संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती महोत्सव, अखंड भारत संकल्प दिवस, रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस, दुर्गाष्टमी, महर्षि वाल्मीकि जयंती, दीपोत्सव, गोपाष्टमी, हितचिंतक अभियान एवं शौर्य दिवस सहित विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन एवं तैयारियों पर चर्चा की गई।

नवीन दायित्वों की घोषणा

बैठक के दौरान जिला मंत्री भरत पालीवाल ने जिला एवं प्रखंड स्तर पर नवीन दायित्वों की घोषणा की। इसके तहत निंबाहेड़ा जिले में जिला समरसता प्रमुख विजय माली, धर्म प्रसार प्रमुख गोविंद पाटीदार, मठ मंदिर प्रमुख चंचल आमेटा, निंबाहेड़ा नगर बजरंग दल संयोजक प्रकाश चंद्र जाट, सह संयोजक कुलदीप वैष्णव, धर्माचार्य संपर्क प्रमुख नाथूलाल कदमालिया तथा सह प्रचार प्रमुख कन्हैया नाथ को दायित्व सौंपे गए। इसी प्रकार निंबाहेड़ा ग्रामीण प्रखंड उपाध्यक्ष सोहन लाल मेनारिया, प्रखंड सह मंत्री प्रदीप जायसवाल, छोटी सादड़ी प्रखंड संयोजक सूचित पाटीदार, सहसंयोजक नागेश माली एवं भव्य जैन, विधि प्रमुख नंदकिशोर जनवा, भदेसर प्रखंड बजरंग दल संयोजक प्रवीण मेनारिया को भी नवीन दायित्व दिए गए। डूंगला प्रखंड अध्यक्ष मुकेश व्यास, उपाध्यक्ष उदय लाल गायरी, मंत्री अंबालाल मेनारिया, संयोजक मनीष सोनी, सहसंयोजक पंकज खटीक, गौरक्षा प्रमुख अरविंद गायरी, प्रचार प्रमुख गोपाल मेनारिया, दुर्गा वाहिनी संयोजिका श्वेता सामर को दायित्व सौंपा गया। वहीं बड़ी सादड़ी प्रखंड सहमंत्री दिनेश माली, संयोजक राहुल माली, धर्म प्रसार सहप्रमुख बलवीर सिंह, मातृशक्ति सहसंयोजिका तनुजा आमेटा, दुर्गा वाहिनी सह संयोजिका पद्मा सेन तथा शक्ति साधना केंद्र प्रमुख भारती सालवी को भी नवीन जिम्मेदारियां दी गईं। बैठक में जिला कार्यकारिणी से सुरेश कुदाल, लक्ष्मण सोनी, अर्जुन मेनारिया, हेमलता लढ्ढा एवं मीना राठौड़ तथा प्रखंड स्तर से संजय धींग, गोपाल पाटीदार, दिनेश धींग, सुधीर कुमावत, आलोक माहेश्वरी एवं महेश टेलर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला संयोजक शमशेर सिंह बम्बोरी ने किया तथा आभार जिला अध्यक्ष प्यार चंद सेन ने व्यक्त किया।