इंटर डिस्कॉम तबादले, ग्रेड-पे सहित विभिन्न मांगों के शीघ्र समाधान की मांग; मांगें नहीं मानी तो चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी
किशन खटीक
रायपुर, स्मार्ट हलचल। राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन के राज्य स्तरीय आह्वान पर सोमवार को रायपुर में विद्युत विभाग के तकनीकी कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी के माध्यम से तथा ऊर्जा मंत्री एवं प्रबंध निदेशक के नाम सहायक अभियंता के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में तकनीकी कर्मचारियों ने इंटर डिस्कॉम तबादले शुरू करने सहित विभिन्न मांगों का शीघ्र निराकरण करने की मांग की। कर्मचारियों ने कहा कि उनकी लंबे समय से लंबित न्यायोचित मांगों और ज्वलंत समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाना चाहिए।
ये प्रमुख मांगें उठाईं
- इंटर डिस्कॉम तबादला किए जाएं।
- 2400, 2800 एवं 3600 ग्रेड पे ज्वाइनिंग की तिथि से लागू किया जाए।
- सभी तकनीकी कर्मचारियों को हार्ड ड्यूटी अलाउंस प्रदान किया जाए।
- सभी कर्मचारियों को निःशुल्क बिजली की सुविधा प्रदान की जाए।
- साइकिल अलाउंस के स्थान पर मोटरसाइकिल अलाउंस लागू किया जाए।
- विभाग में नए तकनीकी कार्मिकों की भर्ती की जाए।
कर्मचारियों ने कहा कि इन मांगों के साथ अन्य लंबित समस्याओं का भी जल्द समाधान किया जाए। एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो संगठन के आह्वान पर तकनीकी कार्मिकों द्वारा चरणबद्ध आंदोलन एवं प्रदर्शन किए जाएंगे।
ज्ञापन देने के दौरान पन्ना लाल रेगर, चौथमल गुर्जर, गोपाल शर्मा, रोशन लाल, सतीश कुमार, जितेंद्र कुमार, महेंद्र सिंह, रामनिवास गुर्जर, उदय राम, इमरत सैनी, पिंटू मीणा, पुष्पेंद्र आर्य, पुष्पेंद्र शर्मा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
