ओबीसी समाज को कांग्रेस संगठन से जोड़कर बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर प्रदेश स्तरीय बैठक, नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जुटने का किया आह्वान

डॉ नरेन्द्र मेहरा
टोंक|स्मार्ट हलचल|प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग, राजस्थान की ओर से सोमवार को जयपुर में प्रदेश स्तरीय संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनावों की तैयारियों के साथ-साथ ओबीसी समाज को कांग्रेस संगठन से और अधिक मजबूती से जोड़ने, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा युवाओं और महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों, ओबीसी विभाग के पदाधिकारियों, जिला एवं ब्लॉक अध्यक्षों तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

मुख्य अतिथि गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा—संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता का आधार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की असली ताकत उसका जमीनी कार्यकर्ता है। आगामी पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनावों को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक बूथ पर संगठन को सक्रिय और मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव और वार्ड-वार्ड जाकर आमजन से सीधा संवाद स्थापित करें तथा कांग्रेस की नीतियों और जनहित के मुद्दों को मजबूती से जनता के बीच रखें। तथा आजादी की लड़ाई में भारतीय जनता पार्टी व आर एस एस का कोई योगदान ही नहीं है वह हमे राष्ट्र भक्ति सिखाएँगे क्या हम उनसे ज्यादा राष्ट्र भक्त है तथा ओबीसी की जातियों को लडाने का काम कर रहे हैं भारतीय जनता पार्टी व आर एस एस वाले तथा ओबीसी की बड़ी जातियों को ओबीसी की छोटी जातियों को संरक्षण देना होगा तभी ओबीसी की जातियां एक सूत्र में बंधेंगी

विशिष्ट अतिथि टीकाराम जूली ने कहा—ओबीसी समाज की आवाज को मजबूती से उठाना होगा

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि ओबीसी समाज देश और प्रदेश की सामाजिक एवं आर्थिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण शक्ति है। समाज से जुड़े शिक्षा, रोजगार, युवाओं के अवसर, किसानों, छोटे व्यापारियों तथा सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों को कांग्रेस संगठन के माध्यम से मजबूती से उठाया जाना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने का आह्वान किया।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे ओबीसी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष हरसहाय यादव ने कहा—ओबीसी समाज को संगठन की मुख्यधारा से जोड़ना प्राथमिकता

प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रदेशाध्यक्ष हरसहाय यादव ने कहा कि बैठक का उद्देश्य केवल आगामी चुनावों की तैयारी करना नहीं, बल्कि ओबीसी समाज को कांग्रेस संगठन की मुख्यधारा से मजबूती से जोड़ना भी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिले, ब्लॉक और बूथ स्तर पर ओबीसी कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाएगा तथा समाज के विभिन्न वर्गों की समस्याओं और अपेक्षाओं को संगठन तक पहुंचाया जाएगा।

विशिष्ट अतिथि रोहिताश बेदी ने कहा—बूथ ही संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई

जोनल प्रभारी रोहिताश बेदी ने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की वास्तविक ताकत उसके बूथ स्तर के नेटवर्क से तय होती है। प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय कर उन्हें सक्रिय भूमिका दी जानी चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों को देखते हुए अभी से बूथवार तैयारियां शुरू करने का आह्वान किया।

नेशनल कॉर्डिनेटर चंदन ठाकुर ने कहा—गांव और वार्ड तक सीधा संवाद जरूरी

नेशनल कॉर्डिनेटर चंदन ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को केवल चुनाव के समय सक्रिय होने के बजाय पूरे वर्ष जनता के बीच रहना चाहिए। गांव-गांव और वार्ड-वार्ड जाकर लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके सुख-दुख में सहभागी बनने से संगठन के प्रति जनता का विश्वास मजबूत होगा।

ओ बी सी एडवाइजरी काउंसिल के सदस्य एवं पूर्व नेशनल कॉर्डिनेटर आल इंडिया कांग्रेस ओ बी सी विभाग राजेन्द्र सैन ने कहा—ओबीसी समाज की भागीदारी बूथ से संगठन तक सुनिश्चित हो

राजेन्द्र सैन ने कहा कि ओबीसी समाज कांग्रेस संगठन की महत्वपूर्ण शक्ति है। आवश्यकता इस बात की है कि समाज के प्रत्येक वर्ग को संगठन से जोड़ा जाए और उसकी राजनीतिक एवं सामाजिक भागीदारी को बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक मजबूत किया जाए।

उन्होंने कहा कि ओबीसी समाज के शिक्षा, रोजगार, युवाओं, छोटे व्यापारियों, किसानों तथा सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों को कांग्रेस के मंच से लगातार उठाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि “संगठन मजबूत होगा तो कार्यकर्ता मजबूत होगा, कार्यकर्ता मजबूत होगा तो कांग्रेस मजबूत होगी और कांग्रेस मजबूत होगी तो आम जनता की आवाज भी मजबूत होगी।”

सैन ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आगामी पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनावों के लिए अभी से बूथवार रणनीति तैयार करें तथा ओबीसी समाज के बीच निरंतर संपर्क और संवाद बनाए रखें।

संगठन महासचिव सागर मावर ने मंच संचालन करते हुए कहा—संगठन को हर स्तर पर सक्रिय करना होगा
तथा संगठन की मजबूती के लिए जिला, ब्लॉक और बूथ स्तर पर नियमित गतिविधियां आयोजित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

पी सी सी संगठन महासचिव ललित तूनवाल ने कहा—सामूहिक प्रयास से मजबूत होगा संगठन

ललित तूनवाल ने कहा कि संगठन में सभी कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। आपसी समन्वय और सामूहिक प्रयासों से ही कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाया जा सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों को लेकर पूरी सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया।

पी सी सी संगठन सचिव ताराचंद सैनी ने कहा—अभी से शुरू करें बूथवार तैयारी
तभी आगामी पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनाव संगठन की जमीनी ताकत को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर मिलेगा । इसके लिए प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की टीम तैयार कर जिम्मेदारियां निर्धारित की जानी चाहिए।

प्रदेश प्रवक्ता डाँ नरेन्द्र मेहरा एडवोकेट ने बताया की इस बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने ओबीसी समाज को कांग्रेस संगठन से जोड़ने, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा ओबीसी समाज के हितों और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया।

बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक एवं पश्चिमी क्षेत्र के प्रभारी रोहताश बेदी , राष्ट्रीय समन्वयक एवं राजस्थान प्रभारी राजकमल राव , पूर्व विधायक चंदन ठाकुर, प्रदेश प्रभारी मोहित चौधरी, , पूर्व राष्ट्रीय समन्वयक राजेंद्र सेन, मंच संचालन कर रहे ओबीसी विभाग के संगठन महासचिव सागर मावर , उपाध्यक्ष भंवर लाल विश्नोई, प्रदेश प्रवक्ता डाँ नरेन्द्र मेहरा एडवोकेट, संभाग अध्यक्षों में अजीत सिंह महवा, अनुभव चंदेल, मोतीलाल सांखला, अमित कड़वासरा, लेहरू लाल अहीर, प्रदेश उपाध्यक्ष हरि शंकर जांगिड़, श्रीमती कृष्णा सोलंकी, प्रदेश सचिव सुमन चौधरी, श्रीमती नीमा चौधरी, श्रीमती सरिता चौधरी, श्रीमती उमा कराल, अखिलेश जाखड़ टोंक जिलाध्यक्ष पंकज यादव सहित ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी एवं जिलाध्यक्ष , ब्लॉक अध्यक्ष, कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मोजूद थे ।