कार से 3 क्विंटल से अधिक डोडाचूरा जब्त, जोधपुर का एक तस्कर गिरफ्तार

महेन्द्र धाकड़
बेगूं । स्मार्ट हलचल|पुलिस थाना बेगूं ने कार्रवाई करते हुए 3 क्विंटल 38 किलो 260 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा से भरी किआ सेल्टोस कार जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी से मादक पदार्थ की के संबंध में पूछताछ की जा रही है। बेगूं थाना पुलिस द्वारा सोमवार की रात्रि में मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए 3 क्विंटल 38 किलो 260 ग्राम अफीम डोडाचूरा से भरी हुई किआ सेल्टोस कार जब्त कर अभियुक्त राकेश पुत्र ओमप्रकाश जाति विश्नोई उम्र 26 साल निवासी मतवालों की ढाणी, बालासती थाना बिलाडा़ जिला जोधपुर ग्रामीण को गिरफ्तार किया हैं।
इस संबंध में पुलिस थाना बेगूं पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा हैं।