सेंदड़ा रोड विस्तारीकरण: पेड़ों की छंटाई के कारण आज 10 से 2 बजे तक गुल रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित

अनिल कुमार

ब्यावर।स्मार्ट हलचल|सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा सेंदड़ा रोड पर सड़क विस्तारीकरण कार्य के तहत पेड़ों की कटाई की जाएगी। इस कार्य के चलते आज 12 अगस्त 2026 को जे.एल.एन.-उद्योगपुरी फीडर से जुड़ी विद्युत आपूर्ति सुबह 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक बंद रहेगी।बिजली आपूर्ति बंद रहने से चांग-गेट बाहर, पांडे-निवास, JLN उद्योगपुरी, प्रेम नगर, सोहन नगर, भार्गव कॉलोनी, पृथ्वीराज कॉलोनी, अमृत कॉलोनी, विकास नगर, के.एम. कॉलोनी, कुमावत कॉलोनी, आंबेडकर कॉलोनी, सोमानी नगर, फतेहपुरिया, बिरदा सिंह जी की चक्की के आसपास, IOC के पीछे, पूनम-विहार तथा संजय नगर का आंशिक क्षेत्र एवं आसपास का इलाका प्रभावित रहेगा।

विभाग ने बिजली कटौती से होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों को सलाह दी जाती है कि वे कटाई और बिजली बंद रहने के दौरान अपने आवश्यक कार्य समय से पूर्व निपटा लें।