महाराणा प्रताप के आदर्शों से सर्वसमाज को जोड़ने की पहल, एकीकृत संघ की स्थापना

बोरखेड़ा में सर्वसमाज के लिए नया मंच, महाराणा प्रताप एकीकृत संघ की स्थापना

कोटा।स्मार्ट हलचल|बोरखेड़ा क्षेत्र में आयोजित एक बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में महाराणा प्रताप एकीकृत संघ की स्थापना की गई। संघ का उद्देश्य महाराणा प्रताप के जीवन मूल्यों और आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए ‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ की भावना के साथ सर्वसमाज के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक विकास के लिए कार्य करना है। बैठक में सर्वसम्मति से संघ की कार्यकारिणी का गठन किया गया।
संघ के संरक्षक समाजसेवी महावीर प्रसाद नायक ‘बिल्लू’, अध्यक्ष शंभू सिंह कानावत तथा महामंत्री देवेंद्र राठौर को नियुक्त किया गया। संरक्षक महावीर प्रसाद नायक ने कहा कि आधुनिक समय की आवश्यकताओं को देखते हुए सर्वसमाज को एकजुट करने वाले ऐसे मंच की आवश्यकता है। संघ भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों, पारिवारिक संस्कारों और सामाजिक समरसता को केंद्र में रखकर कार्य करेगा।
अध्यक्ष शंभू सिंह कानावत ने कहा कि संगठन की स्थापना का प्रमुख उद्देश्य सामाजिक सेवा के साथ लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनना तथा क्षेत्र में सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है।
बैठक में मुख्य सलाहकार मनोज गोस्वामी, महावीर सिंह शेखावत व राजेश शर्मा, कोषाध्यक्ष महावीर साहू, संगठन मंत्री चंद्र बलि प्रसाद, सह-संगठन मंत्री अमित सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुलदीप कुशवाहा, त्रिलोक सोनी व महेंद्र राजावत, मंत्री दीपक गौतम, नरेश मेघवाल, चेतन दुबे, महेंद्र शर्मा व राधेश्याम कुशवाहा, सह सचिव कृष्ण स्वरूप वर्मा, प्रवक्ता महेश रानीवाल व हनुमान सिंह हाड़ा, कार्यालय मंत्री महेंद्र मालव व रवि सोनी, मीडिया प्रभारी शिवेश खंडेलवाल व संतोष गहलोत को दायित्व सौंपे गए।
इसके अलावा उपाध्यक्ष के रूप में राम अवतार मालव, यशवंत सिरोहिया, हीरालाल टाटा, सुरेंद्र गौड़, राकेश गहलोत, रोहित सिंह राजावत और मनजीत सिंह को जिम्मेदारी दी गई। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में ओमप्रकाश प्रजापति, अवधेश साहू, अजय सिंह, दीपक कुमावत, खेमराज कुमावत, चंद्र प्रकाश मीणा, चंद्रशेखर गोस्वामी, अरुण सिंह, सुनील वंश प्रॉपर्टी, दीपक राठौर, कैलाश गुप्ता और चंद्रप्रकाश सहित अन्य सदस्यों को शामिल किया गया।