संत रविदास जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में कलश वंदन अभियान, जहाजपुर में हुआ कलश पूजन

खाटू श्याम मंदिर में विधायक गोपीचंद मीणा सहित भाजपा पदाधिकारियों ने किया पूजन, सामाजिक समरसता का दिया संदेश

अलकेश पारीक

जहाजपुर। स्मार्ट हलचल|भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सामाजिक समरसता एवं समानता के प्रतीक संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित ‘कलश वंदन अभियान’ के तहत मंगलवार को जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र के जहाजपुर नगर मंडल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान खाटू श्याम मंदिर में कलश का विधिवत पूजन किया गया।

कार्यक्रम में विधायक गोपीचंद मीणा ने संत रविदास के विचारों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि संत रविदास का जीवन सामाजिक भेदभाव से ऊपर उठकर समरस, समान एवं सशक्त समाज के निर्माण की प्रेरणा देता है। उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज में भाईचारे और एकता की भावना को और मजबूत करना सभी का दायित्व है।

विधायक ने कहा कि संत रविदास ने अपने विचारों और कार्यों के माध्यम से समाज में समानता, मानवता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। उनके बताए मार्ग पर चलकर सामाजिक समरसता को मजबूत किया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला महामंत्री कन्हैयालाल जाट, विधानसभा संयोजक भेरूलाल टाक, भाजपा रामप्रसाद चौधरी, पार्षद रामप्रसाद रैगर, सत्यनारायण मीणा, पंकज घारू, अनिल टेपण, प्रवीण खटीक सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।