गंगापुर। स्मार्ट हलचल|क्षेत्र के शिवरती गांव से श्रद्धालुओं का एक दल आस्था और भक्ति के साथ देवमाली के लिए पैदल यात्रा पर रवाना हुआ। श्रद्धालु हाथों में धार्मिक ध्वज लेकर पैदल यात्रा कर रहे हैं। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और धार्मिक भावना देखने को मिली।यात्रियों ने बताया कि देवमाली धाम के प्रति उनकी गहरी आस्था है। इसी आस्था और मनोकामना के साथ वे पैदल यात्रा कर देवमाली पहुंचेंगे और दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे। यात्रा के दौरान मार्ग में ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं द्वारा यात्रियों का उत्साहवर्धन किया जा रहा है।
श्रद्धालुओं का कहना है कि पैदल यात्रा के दौरान उन्हें भक्ति और आध्यात्मिक अनुभूति हो रही है। धार्मिक ध्वज के साथ निकले यात्रियों ने आस्था, श्रद्धा और संकल्प का संदेश दिया।
