अंत्योदय फाउंडेशन ने 28 विद्यार्थियों को वितरित की स्टेशनरी सामग्री

स्मार्ट हलचल |नारायणपुर उपखंड क्षेत्र स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लादूवास में सामाजिक सरोकार का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अंत्योदय फाउंडेशन मुम्बई के सौजन्य से जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम के तहत उन विद्यार्थियों जिनके माता या पिता में से किसी एक अथवा दोनों के स्नेह से वंचित हैं तथा मेधावी विद्यार्थियों और दिव्यांग विद्यार्थियों सहित कुल 28 विद्यार्थियों को लगभग ₹5,600 मूल्य की शैक्षणिक सामग्री प्रदान की गई।
यह सहयोग प्रेरक शिक्षक लक्ष्मी कान्त स्वामी के प्रयासों से वरिष्ठ अध्यापक गजराज खजुरिया निवासी चित्तौड़गढ़ के माध्यम से अंत्योदय फाउंडेशन, मुंबई द्वारा उपलब्ध कराया गया।
विद्यार्थियों को रजिस्टर, कॉपियाँ, पेन, पेंसिल, फोल्डर, स्केल, ज्यामिति बॉक्स, ड्राइंग बुक, रबड़, शार्पनर तथा ‘मेरी पहली पुस्तक’ सहित अन्य उपयोगी शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। सामग्री प्राप्त कर विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।
विद्यालय प्रशासन ने इस पुनीत पहल के लिए अंत्योदय फाउंडेशन, मुंबई के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सहयोग से जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति नई प्रेरणा मिलती है। अंत में विद्यार्थियों को मिठाई भी वितरित की गई।इस अवसर पर विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य जितेन्द्र कुमार मीणा, पीईईओ खरकड़ी कलां प्रतिनिधि व्याख्याता अनिल कुमार जांगिड, अध्यापक भूप सिंह जाट, संतोष कुमार सिंघल, लक्ष्मी कान्त स्वामी, प्रियंका चौधरी, कविता रजवानी, मनीषा मीना, रजनी यादव और सहायक कर्मचारी सुनील कुमार तथा विद्यार्थी और ग्रामवासी उपस्थित रहे।