बूंदी- स्मार्ट हलचल|लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की प्रेरणा से चलाए जा रहे ‘सांसद जनसेवा अभियान’ के तहत बुधवार को शहर के चैनराय जी का कटला स्थित मोमियों के नोहरे में एक विशाल जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्र के वार्ड 31, 32, 33, 34, 35, 36, 57 और 58 के निवासियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर विभिन्न सरकारी योजनाओं और जनसुविधाओं का लाभ उठाया।शहर अध्यक्ष राजकुमार श्रृंगी व शहर प्रवक्ता अभिषेक जैन बताया कि शिविर के दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवेदनों का मौके पर ही निपटारा किया गया। इसके साथ ही आमजन को पेंशन योजना, राशन संबंधी समस्याओं, विद्युत व पेयजल शिकायतों और अन्य नागरिक सेवाओं का त्वरित समाधान प्रदान किया गया।
स्थानीय नागरिकों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के जनसेवा शिविरों से आम जनता को प्रशासनिक कार्यों के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ते और एक ही छत के नीचे उनकी समस्याओं का समाधान हो जाता है।
शिविर में पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल सभापति सरोज अग्रवाल ,अनिल शर्मा, राजेश खोईवाल , पेंशु सिंह, मुकेश सोमानी, महावीर सालीवाल, संजय शर्मा ,नूपुर मालव ,अशोक जैन , दिलीप सिंह , निर्मल मालव ,मुरली नागर ,संचित अग्रवाल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि पार्टी के कार्यकर्ता और विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने
नागरिकों को योजनाओं की जानकारी दी और उनके आवेदन दर्ज किए। आयोजकों ने बताया कि अभियान के तहत आगे भी शहर के अन्य वार्डों में इसी प्रकार शिविरों का आयोजन जारी रहेगा ताकि अंतिम व्यक्ति तक जनसेवा का लाभ पहुंच सके।
संचालन समिति सदस्य अशोक जैन ने बताया कि शिविर में कुल रजिस्ट्रेशन 306 , कुल लाभार्थी 279 लाभान्वित हुए, आधार कार्ड 35,जनाधार 13, खाद्य सुरक्षा 120, मतदाता पहचान पत्र 34, मजदूर डायरी एवं ई श्रम कार्ड 18, जन्म प्रमाण पत्र 26 , महिला बाल विकास विभाग 11, सामाजिक सुरक्षा पेंशन 17,
विद्युत विभाग 3,विवाह पंजीयन 2 प्रखंडों का निस्तारण किया गया । को अंतिम दिन चमत्कारी बालाजी परिसर नवजीवन संघ कॉलोनी गेट नंबर 1 नैनवा रोड में जन सेवा अभियान शिविर आयोजित होगा ।
