बून्दी- स्मार्ट हलचल |आज दोपहर को हुई झमाझम बरसात से पूरा शहर पानी ही पानी हो गया। नागदी आज तीसरे दिन भी पूरे वेग से बही। वहीं शहर के छत्रपुरा रोड़, लंकागेट रोड़, बायपास रोड़ गायत्री नगर रोड़, देवपुरा, नैनवां रोड़, पुलिस लाइन रोड़, सिलोर रोड़ आदि पर सड़कों पर पानी ही पानी हो गया। जिससे यातायात प्रभावित रहा। शहर की कुछ निचली बस्तियों में आज फिर पानी के आने से लोगों को घरो से पानी निकालने में मशक्कत करनी पड़ी। बरसात के चलते देवालय भी जलमग्न हो गये। मंशापूर्ण गणेश मंदिर में पानी भर गया जिससे आज बुधवार के चलते श्रद्धालुओं को दर्शन बाहर से ही करने पड़े। मौसम खुला होने के साथ अचानक हुई झमाझम बरसात से बाजार भी अस्त व्यस्त हो गये। लोगों को अपने सामान समेटने व ढकने पड़े। लगातार हो रही बरसात से सभी वर्गों के चेहरे खिल उठे है।
बारिश से पानी पानी हुई बूंदी शहर के छत्रपुरा रोड पर, आम जन को राहत पहुंचाने पहुंचे जिला कलेक्टर मोके पर।
छत्र पूरा रोड पर पानी ही पानी पानी को देखते हुए राहत पहुंचाने के लिए जिला कलेक्टर मोके पर पहुंचे ओर पानी की निकासी में अवरोधक बने अतिक्रमियों पर चलाया पीला पंजा ओर नाले पर जितने लोगों ने अतिक्रमण कर रखा था उसे हटा कर पानी की निकासी करवाकर आमजन को राहत पहुंचाई।
