काछोला 12 अगस्त – स्मार्ट हलचल |स्वतंत्रता दिवस की तैयारी शुरू हो गई है। क्षेत्र के धामनिया पीएम श्री सीनियर स्कूल परिसर में स्कूली बच्चों का सामूहिक व्यायाम शुरू हुआ। सैंकड़ों बच्चों ने एक साथ व्यायाम किया।15 अगस्त की तैयारियां जोरशोर से शुरू हो गई है। 15 अगस्त के दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देने के लिए अलग -अलग स्कूलों में प्रैक्टिस चल रही है, तो वहीं दूसरी ओर स्कूल परिसर में सामूहिक व्यायाम प्रारम्भ हुआ। प्रशिक्षक बाबू लाल खटीक ने बताया कि 15 अगस्त के दिन कार्यक्रम स्थल पर विद्यालय में सामूहिक रूप से व्यायाम,परेड,डम्बल्स,लेजिम का प्रदर्शन होगा। इसके लिए अलग-अलग विद्यालयों से बच्चों का चयन किया गया है। प्रत्येक स्कूल से बच्चे प्रैक्टिस के लिए पहुंच रहे हैं जो 15 अगस्त को मुख्य समारोह में पीटी,परेड का प्रदर्शन करेंगे।इसको लेकर प्रधानाचार्य हीरा लाल शर्मा ने कार्यक्रम स्थल पर निरीक्षण किया और बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर स्कूलों और मैदानों में बच्चे जोश के साथ सामूहिक व्यायाम और शारीरिक प्रदर्शन करते हैं। यह गतिविधि बच्चों में अनुशासन, एकता और फिटनेस की भावना को मजबूत करती है। इस मौके पर जगदीश मंत्री,देवी लाल गुर्जर,पंकज त्रिवेदी, रामकुंवार वैष्णव,नंद लाल प्रजापत सहित आदि उपस्थित थे।
