महेन्द्र नागौरी
भीलवाड़ा।स्मार्ट हलचल|जिले में बारिश का दौर लगातार जारी है। गुरुवार सुबह 8:30 बजे तक जिले के कई इलाकों में तेज बारिश दर्ज की गई। मांडलगढ़ में सर्वाधिक 145 मिमी, काछोला में 110 और जैतपुरा में 90 मिमी बारिश ने पानी की रफ्तार बढ़ा दी। जिला मुख्यालय पर भी 25 मिमी बारिश दर्ज हुई।
जल संसाधन विभाग के बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार कोटड़ी में 38, हमीरगढ़ 25, बनेड़ा 24, फुलियाकलां 15, बिजौलिया 18, हुरड़ा 20, जहाजपुर 7, सहाड़ा 6 और शाहपुरा में 2 मिमी बारिश हुई। अन्य स्थानों में कारोई 42, पारोली 40, डाबला 23, बागोर 6, ज्ञानगढ़ 1, मोकुंदा 1, शक्करगढ़ 3 और रूपाहेली 6 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
बांधों पर भी मेहरबान रहे बादल
बारिश का असर जलाशयों पर भी दिखाई दिया। कोठारी बांध पर 44, अरवड़ में 40, जैतपुरा में 90, मातृकुंडिया में 11, उम्मेदसागर में 6, सरेड़ी में 2 और आगूंचा बांध पर 3 मिमी बारिश दर्ज की गई। चंद्रभागा, पाटन और खारी बांध पर बारिश दर्ज नहीं हुई।
मांडलगढ़ और काछोला में हुई भारी बारिश से क्षेत्र में नदी-नालों और जलस्रोतों में पानी की आवक बढ़ने की संभावना है। वहीं लगातार हो रही बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं।
