ओम जैन
शंभूपुरा। स्मार्ट हलचल|निम्बाहेड़ा उपखण्ड के टाई ग्राम पंचायत में स्थित गंगा घाटी शिव धाम में हरियाली अमावस्या के अवसर पर हजारों की संख्या में शिवभक्त पहुंचे।प्रशासक प्रहलाद गुर्जर ओर गोवर्धन गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि गंगा घाटी शिव धाम में हर वर्ष कि भांति इस वर्ष भी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में शिवभक्त भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए कतारों में खड़े नजर आए।
इस दौरान महादेव की महाप्रसादी हुई जिसमें हजारों श्रदालुओ ने भाग लिया। महाप्रसादी में पांच क्विंटल शक्कर के मालपुए का भोग लगा कर श्रद्धालुओं में वितरित किया।
