रणवीर सिंह चौहान
स्मार्ट हलचल/ भवानी मंडी.आज झालावाड़ जिला मुख्यालय पर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए निकल गई लॉटरी में नगर पालिका अध्यक्ष पद सामान्य अनरीक्षित का घोषित होने के बाद चुनाव रोमांचक होने की संभावना हो गई है भवानी मंडी जिस पर अभी कांग्रेस का कब्जा कविस था पूर्व में हुए चुनाव में भी यहां स्थिति बहुत ही रोचक बनी थी एक निर्दलीय और एक एसडीपी पार्टी के प्रत्याशी के सहयोग से कांग्रेस ने अपना बोर्ड बनाया था पिछली बार भी यह पद अनारक्षित था इस पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कैलाश बोहरा अध्यक्ष बने थे इस बार भी यह पद अनारक्षित होने से चुनाव में रोमांच बढ़ाने की संभावना है लॉटरी के साथ-साथ साथ ही पालिका अध्यक्ष के पद के दावेदारों की सरगर्मियां बढ़ गई है अध्यक्ष पद के दावेदार अपने-अपने समर्थक वार्ड पार्षदों से संपर्क करने लगे हैं संभावित पार्षदों की भी पूछ पर बढ़ने लगी है शहर की सुस्त सी पड़ी राजनीति में मानो रफ्तार लग गई हो इस आरक्षण के साथ ही राजनीतिक बिगुल बज चुका है भाजपा तथा कांग्रेस के कद्दावर नेता जो जो अध्यक्ष पद की दौड़ में है वह सब निकट भविष्य में सक्रिय हो जाएंगे चौराहों पर राजनीतिक चर्चाएं आज से शुरू हो गई है देखते हैं अनारक्षित पद की आज खुली लॉटरी किसके भाग्य चम काती है संभावित वार्ड पार्षद भी अपने वार्डों की लॉटरी का इंतजार कर रहे हैं जो 17 अगस्त को घोषित होगी उसके बाद शहर की राजनीति की रफ्तार तेज हो जाएगी
