रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष में माहेश्वरी भवन पर 13और 14 अगस्त लगा शोपिंग बाजार

रणवीर सिंह चौहान

भवानी मंडी
स्मार्ट हलचल/माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा माहेश्वरी भवन में रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष में *उमंग मेले-2.0* का आयोजन किया गया। महिला उद्यमी बहनों द्वारा विभिन्न प्रकार की शॉपिंग की दुकाने लगा कर साड़ी , सूट, भगवान की ड्रेस ,राखी, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, सजावटी सामान , लहरिया एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराए गए। अध्यक्ष मीनाक्षी जाखेटिया ने बताया कि त्योहार के समय महिलाओं को समय कम रहता है और एक ही जगह सभी प्रकार की खरीददारी हो जाए तो महिलाओं का काफी समय बच जाता है। इसी को देखते हुए महिला मंडल द्वारा यह मेला लगाया गया। 13 अगस्त दोपहर 1:00 बजे मेले का उद्घाटन समाज के सभी वरिष्ठ महिला सदस्यों द्वारा किया गया । माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष अपने कार्यकारिणी के साथ उपस्थित रहे। सचिव श्रेहा भूतडा , कोषाध्यक्ष पूजा भूतड़ा, सहित समस्त कार्यकारिणी और सदस्य उपस्थित रहे।