हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत निकाली धामनिया में तिरंगा रैली
राष्ट्र का गौरव तिरंगा हाथ में लेकर ली शपथ ,निकाली तिरंगा रैली
काछोला 14 अगस्त -स्मार्ट हलचल|आजादी के अमृत महोत्सव के तहत “‘हर घर तिरंगा'” कार्यक्रम के तहत पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धामनिया के विद्यार्थियों ने एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया जो एक किलोमीटर लंबी रैली में विद्यार्थियों ने अपने हाथों में तिरंगा ले कर पूरे गांव में घूम कर ग्राम वासियों को तिरंगे का महत्व समझाते हुए हर घर में तिरंगा लगे इसके लिए उन्हें प्रोत्साहित किया। विद्यार्थियों ने रैली में वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के नारों से गली मोहल्ले को गुंजायमान कर दिया।
इस मौके पर प्रधानाचार्य हीरा लाल शर्मा ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रारंभ हुआ ‘हर घर तिरंगा अभियान’ प्रत्येक देशवासी को देश के प्रति अपने प्रेम को दर्शाने का अवसर प्रदान करता है इसलिए सभी अपने-अपने घरों में तिरंगा अवश्य फहराएं।
प्रभारी जगदीश चंद्र मंत्री ने बताया कि रैली में छात्र छात्रों ने अलग-अलग 20-20 फीट के तिरंगे के साथ तिरंगा यात्रा निकाली हर गली मोहल्ले पर भारत माता की जय, वंदे मातरम और तिरंगे के सम्मान में तिरंगा हमारी शान है,हर घर की पहचान है नारे के साथ छात्र-छात्राओं ने एक लंबी श्रृंखला में तिरंगा यात्रा निकाली गईं जो आकर्षक का केंद्र रही। रैली में प्रधानाचार्य हीरा लाल शर्मा,जगदीश मंत्री,प्रकाश चतुर्वेदी,नाथू लाल सुथार,नन्द लाल प्रजापत,राजकुमार चौधरी, पंकज त्रिवेदी,रामकुंवार वैष्णव,बाबू लाल खटीक,रामप्यारी मीणा,राजकुमार प्रजापत,पवन कुमार सहित आदि उपस्तिथ थे।
फ़ोटो केप्शन -क्षेत्र के धामनिया पीएम श्री स्कूल में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत सम्मान तिरंगा की शपथ लेते हुए व तिरंगा रैली निकालते विद्यार्थी।
