आकोला (रमेश चंद्र डाड)
स्मार्ट हलचल|यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वैशाली नगर आगार जयपुर की ओर से जयपुर से बेगू के बीच नई रोडवेज बस सेवा शुरू की गई है। इस बस सेवा से निवाई, टोंक, देवली, जहाजपुर, काछोला और मांडलगढ़ क्षेत्र के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।बस जयपुर से सुबह 5 बजे रवाना होगी और निर्धारित मार्ग से होते हुए सुबह 11 बजे मांडलगढ़ तथा करीब दोपहर 1:30 बजे बेगू पहुंचेगी। बस के काछोला पहुंचने का निर्धारित समय लगभग सुबह 10 बजे के आसपास रहेगा।
वहीं वापसी में बस बेगू से दोपहर 2:30 बजे रवाना होगी और शाम करीब 4:30 बजे काछोला पहुंचेगी। इसके बाद जहाजपुर, देवली और टोंक होते हुए शाम को जयपुर पहुंचेगी।
नई रोडवेज सेवा शुरू होने से काछोला सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को जयपुर, टोंक, देवली, जहाजपुर, मांडलगढ़ और बेगू आने-जाने के लिए बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। ग्रामीणों ने नई बस सेवा शुरू होने पर खुशी जताते हुए इसे क्षेत्र के लिए उपयोगी कदम बताया है।
