सुरज वर्मा
स्मार्ट हलचल|भीलवाड़ा जिले के फुलिया कलां थाना परिसर में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में थाना प्रभारी एसएचओ दिनेश कुमार ने विधिवत ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देकर देश की एकता, अखंडता एवं संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम के दौरान थाना परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। पुलिसकर्मियों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए राष्ट्रहित में अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर एसएचओ दिनेश कुमार, एएसआई कैलाश नाथ, एएसआई भागचंद, एएसआई टोडरमल, हेड कांस्टेबल संदीप कुमार, हेड कांस्टेबल रामरतन, हेड कांस्टेबल प्रहलाद, कांस्टेबल गोविन्द, भवानी प्रताप, रमेश, अशोक, सुरेश, मनीष, पंकज, जगदीश, सतवीर, सीताराम अनवर, सांवरमल सहित थाना स्टाफ मौजूद रहा।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिसकर्मियों ने देश की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन की सेवा के लिए अपने दायित्वों को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
