नाम की गलतफहमी में निर्दोष अधिकारी पर हमला, कर्मचारी-अधिकारी संगठनों में आक्रोश

भीलवाड़ा। स्मार्ट हलचल|आयुर्वेद विभाग कार्यालय में कार्यरत अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी श्री ओमप्रकाश जी शर्मा पर हुए कथित जानलेवा हमले की कर्मचारी-अधिकारी संगठनों ने कड़ी निंदा की है।कर्मचारी संघ के नेता अमित व्यास ने बताया कि केवल नाम को लेकर हुई कथित गलतफहमी के चलते बिना सही पहचान एवं जांच-पड़ताल किए निर्दोष अधिकारी को निशाना बनाया गया। जिस ओमप्रकाश शर्मा से कथित रंजिश थी, वह कोई अन्य व्यक्ति बताया जा रहा है, जिसका आयुर्वेद विभाग से कोई संबंध नहीं है।

अमित व्यास ने कहा कि जब कार्यालय परिसर में ही पुलिस थाना संचालित है, तब सरकारी कार्यालय में घुसकर अधिकारी पर हमला होना गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने जिला कलेक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक, भीलवाड़ा से मांग की कि प्रकरण की निष्पक्ष जांच करवाकर आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सरकारी कार्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए।

समस्त कर्मचारी-अधिकारी संगठन श्री ओमप्रकाश जी शर्मा के साथ मजबूती से खड़े हैं।

*सोमवार को दोपहर 2 बजे सौंपा जाएगा ज्ञापन*

घटना के विरोध एवं दोषियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को दोपहर 2 बजे जिला कलेक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक, भीलवाड़ा के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। समस्त कर्मचारी-अधिकारी संगठनों एवं कर्मचारियों से उपस्थित रहने का आह्वान किया गया है।