पावटा उपखण्ड में धूमधाम से मनाया 80 वा स्वतंत्रता दिवस समारोह

ओमप्रकाश शर्मा

स्मार्ट हलचल/पावटा,देश की आजादी के 80 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पावटा उपखण्ड में शनिवार 15 अगस्त 2026 को 80 वा स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया।पावटा का उपखण्ड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पावटा के खेल मैदान में विराटनगर विधायक कुलदीप धनखड़ के मुख्य आतिथ्य में एवं उपखण्ड अधिकारी पावटा बृजेश कुमार – (द्वितीय) की अध्यक्षता में मनाया गया। राजकीय उ.मा.वि. पावटा के प्रधानाचार्य मनीष कुमार गोयल
ने बताया कि समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई तथा परेड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रागपुरा थानाधिकारी भजनाराम के नेतृत्व में पुलिस अधिकारी जयराम सहित अनेक पुलिसकर्मीयो द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई।
वहीं श्रीमती नर्मदा देवी बिहारी लाल जोशी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पावटा में 80 वा स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े हर्ष उल्लास से मनाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष कुमार मीणा एवं व्याख्याता सुरेन्द्र कुमार स्वामी ने बताया कि कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई। उन्होंने बताया कि विद्यालय के भामाशाह एवं समारोह के मुख्य अतिथि संग्राम सिंह तंवर (गणपति सोलर सॉल्यूशन) ने इस बालिका विद्यालय को गोद लेने तथा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर की कक्षा 12 वीं में 95 प्रतिशत या इससे अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को 71,000 रू का नगद पुरस्कार एवं टॉपर विद्यार्थी को स्कूटी देने की एवम विद्यालय तथा कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास को सोलर पैनल भेंट करने की घोषणा की है। समाजसेवी गोपाल अग्रवाल ने बालिकाओं को प्रोत्साहन स्वरूप मिठाई के लिए 2100 रुपए नगद, बलदेव गोयल द्वारा विद्यालय के एक कमरे में कोटा स्टोन फर्श, शिक्षाविद उमेश चंद्र टॉक द्वारा एक कमरे में कोटा स्टोन फर्श, शिक्षाविद श्याम सुंदर आर्य द्वारा विद्यालय को आहूजा कंपनी का माइक सैट, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामावतार टेपण द्वारा एक कमरे में कोटा स्टोन फर्श, नरेश यादव कुनेड द्वारा एक लैपटॉप एक आरो मशीन पानी की टंकी सहित, मीना मित्तल द्वारा पांच ग्रीन बोर्ड, पूर्व प्रधानाचार्य दुर्गा दत्त भारद्वाज द्वारा एक कंप्यूटर सैट, राजेंद्र धनवाड़िया कनिष्ठ सहायक द्वारा एक इलेक्ट्रॉनिक बेल, टीकू द्वारा प्राचार्य कक्ष में मेट लगवाने की घोषणा की गई। साथ ही सुनील यादव द्वारा विद्यार्थियों को फल वितरित किए गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष कुमार मीणा द्वारा सभी का स्वागत कर आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर ओमप्रकाश शर्मा अध्यक्ष, पावटा तहसील (JAR) जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान सहित सभी अतिथियों का माला, साफा पहनाकर स्वागत किया गया। वहीं अरविन्द मॉडल सेकंडरी स्कूल पावटा, एम एम स्कूल, हंस कॉलेज, राजकीय महाविद्यालय पावटा, राजस्थान कॉलेज, एस एच एम कॉलेज, पुलिस थाना प्रागपुरा, उपखण्ड कार्यालय पावटा, सीबीईओ कार्यालय पावटा, उप जिला अस्पताल पावटा, न्यायालय परिसर, नवोदय विद्यालय, पंचायत समिति पावटा सहित सभी शिक्षण संस्थाओं एवं सरकारी कार्यालयों पर संबंधित अधिकारियों द्वारा सम्मानपूर्वक ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।