विद्युत विभाग के सहायक लेखाधिकारी खेमराज गुप्ता को जयपुर में मिला सम्मान

रणवीर सिंह चौहान

स्मार्ट हलचल / भवानी मंडी|जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड भवानीमंडी के अस्सिटेंट अकाउंट्स ऑफिसर खेमराज गुप्ता को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जयपुर डिस्कॉम स्तर पर जयपुर में सम्मानित किया गया।
मेड़तवाल समाज के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कमलेश गुप्ता दलाल ने बताया कि ओल्ड पावर हाउस, बनी पार्क, जयपुर में आयोजित जेवीवीएनएल के स्वतंत्रता दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सहायक अभियंता कार्यालय भवानीमंडी के सहायक लेखाधिकारी खेमराज गुप्ता को जयपुर विद्युत वितरण निगम की चेयरमैन सुश्री आरती डोगरा (IAS) के द्वारा लेखा संवर्ग में उत्कृष्ट कार्यो के लिए जयपुर डिस्कॉम स्तर पर सम्मानित किया गया। इस समारोह में राजस्थान के जयपुर डिस्काम क्षेत्र के लगभग 17 जिलों के कुल 10 उत्कृष्ट लेखा अधिकारियों को डिस्काम स्तर पर सम्मानित किया गया है जिसमें झालावाड़ जिले से अकेले खेमराज गुप्ता को यह सम्मान प्राप्त हुआ है।
कमलेश गुप्ता दलाल ने बताया कि इससे पहले भी खेमराज गुप्ता को 26 जनवरी 2018 गणतंत्र दिवस पर डिस्काम स्तर पर जयपुर में सम्मानित किया जा चुका है।

मेड़तवाल समाज अध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता, उपाध्यक्ष गोविंद गुप्ता एवं ओमप्रकाश गुप्ता, सचिव बालचंद गुप्ता, कोषाध्यक्ष मांगीलाल गुप्ता, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मंगला गुप्ता, मेघा गुप्ता एवं दिलीप गुप्ता, महिला मंडल अध्यक्ष कामाक्षी गुप्ता एवं नवयुवक संघ अध्यक्ष जयेश गुप्ता आदि ने खेमराज गुप्ता के इस सम्मान पर बधाई दी