अनिल कुमार
ब्यावर। स्मार्ट हलचल|जैन सोशल ग्रुप सनशाइन की ओर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘देशभक्ति के रंग – Sunshine के संग’ थीम पर वर्धमान कॉलेज के ऑडिटोरियम में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति, भारतीय संस्कृति, कला और पारिवारिक सहभागिता का शानदार संगम देखने को मिला।कार्यक्रम में ग्रुप के सदस्यों और उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ग्रुप डांस प्रतियोगिता, 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता तथा सभी आयु वर्ग के प्रतिभागियों के लिए देशभक्ति गीत गायन प्रतियोगिता आयोजित की गई। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों, देशभक्ति गीतों और जोशीले ग्रुप डांस ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
आयोजन में 75 से अधिक परिवारों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। बड़ी संख्या में सदस्यों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में भाग लेकर कार्यक्रम को यादगार बनाया।
कार्यक्रम में जोन कोऑर्डिनेटर मनीष मेहता, पूर्व अध्यक्ष पंकज डेडिया, अरुण रूणीवाल, विक्रम सांखला, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा, पीआरओ अमित गोधा, मोहित जैन, प्रतीक खटोड़, हीरेन भंडारी, दीक्षित रांका, हिमांशु बोहरा, प्रणीत तातेड़, रंजना बाबेल, प्रमिला मेहता, पूजा कुमठ, अनिता पगारिया, अनिता कांस्टिया, निशा भंडारी, नेहा तातेड़, निक्की खटोड़, मीनाक्षी पगारिया, हेमा बरडिया, प्रियंका कुंकुलोल, स्तुति गादिया, ममता गोलेच्छा, गौतम बाबेल, राहुल पगारिया और रुचित गादिया सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।
जैन सोशल ग्रुप सनशाइन के अध्यक्ष राहुल ओस्तवाल ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य मनोरंजन के साथ परिवारों को एकजुट करना और नई पीढ़ी में देशभक्ति, भारतीय संस्कृति एवं सामाजिक एकता की भावना को मजबूत करना था। सदस्यों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने आयोजन को सफल बनाया।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया तथा अतिथियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। आयोजन ने संदेश दिया कि परिवार, संस्कृति और देशभक्ति के संगम से हर उत्सव यादगार बन जाता है।
