पेड़ लगाओ जीवन बचाओ अभियान–2026″: जमवारामगढ़ में वृहद वृक्षारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम संपन्न

*”पेड़-पौधे मानव जीवन के सुखद भविष्य की सुरक्षा का आधार हैं-सुमन मीणा।

भरत देवड़वाल

जमवारामगढ़।स्मार्ट हलचल|पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के संकल्प के साथ रविवार को जमवारामगढ़ क्षेत्र में “पेड़ लगाओ जीवन बचाओ अभियान–2026″ के तहत वृहद वृक्षारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम का आयोजन श्री लक्ष्मीनारायण मीणा मेमोरियल ट्रस्ट, कानड़ियावाला के सहयोग से टीम सुमन मीणा (TSM), जमवारामगढ़ द्वारा किया गया।अभियान के तहत कानड़ियावाला, काली पहाड़ी, राजपुरवास ताला, भुरानपुरा, हरिपुरा, गढ़वाड़ी, बोबाड़ी, अजबपुरा, धुलेर, जयचंदपुरा, लाडिपुरा एवं धोला सहित क्षेत्र के विभिन्न गांवों में निर्धारित समय पर पौधारोपण किया गया और आमजन को पौधे वितरित किए गए।

*”पेड़ लगाना उद्देश्य नहीं, उन्हें बचाना लक्ष्य है”- डॉ हरसहाय मीणा*

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ हर सहाय मीणा ने कहा:
“प्रकृति ही हमारा वास्तविक जीवन आधार है। यदि हम आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, पर्याप्त जल और सुरक्षित पर्यावरण चाहते हैं तो आज हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने के साथ-साथ लगाए गए पौधों की जिम्मेदारीपूर्वक देखभाल का संकल्प लेना होगा। मेरा आह्वान है कि इसे एक दिन का कार्यक्रम न मानकर जन-अभियान बनाएं। प्रत्येक परिवार कम से कम दो पौधे लगाए, एक अपने लिए और दूसरा अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए। पौधा लगाना पहला कदम है, उसे वृक्ष बनाना हमारी वास्तविक जिम्मेदारी है। आइए, मिलकर जमवारामगढ़ को हराभरा बनाएं।”

*”पेड़ हमारे जीवन और भविष्य का आधार”-सुमन मीणा*

श्री लक्ष्मीनारायण मीणा मेमोरियल ट्रस्ट की अध्यक्ष एवं पंचायत समिति सदस्य मानोता सुमन मीणा ने कहा:
“पेड़ हमारे जीवन, पर्यावरण और भविष्य की सुरक्षा का आधार हैं। महिलाओं, युवाओं और ग्रामीण परिवारों की भागीदारी के बिना यह अभियान सफल नहीं हो सकता। हमारा संकल्प केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है। प्रत्येक पौधे को परिवार के सदस्य की तरह संरक्षित कर बड़ा करना होगा। आइए संकल्प लें, हर साल दो पेड़ लगाएं, धरती मां का कर्ज चुकाएं।”

आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान से जुड़ें और इसे जन-आंदोलन का रूप दें।
इस अवसर पर रंगलाल चावंडिया, मुकेश सीकर, चन्द्रसिंह तहसीलदार, पूर्व सीआई बनवारीलाल भुरानपुरा, पूर्व मैनेजर नरसी मीणा, राजेंद्र सिंह ब्रजपुरा, विनोद सालाडवास, जयराम मानोता, सुभाष लाड़ीपुरा, अमित मीणा, ओम प्रकाश प्रजापत, हीरालाल, राजेश सरजोली, खेमचंद झोल सहित श्री लक्ष्मीनारायण मीणा मेमोरियल ट्रस्ट के ट्रस्टी, टीम सुमन मीणा के सैकड़ों कार्यकर्ता, ग्रामीणजन और पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।