रणवीर सिंह चौहान
स्मार्ट हलचल/भवानीमंडी.पचपहाड़ कस्बे मै पिपलाद नदी के तट पर स्थित प्राचीन श्री नीलकंठ महादेव मंदिर शिवालय से भव्य शाही सवारी बड़े धूमधाम से निकाली गयी. शाही सवारी दोपहर 1 बजे से प्रारम्भ होकर ढ़ोल धमाके डीजे बेंड तासे डमरू के साथ सवारी शिवालय से शीतला माता मार्ग, कुम्हार मोहल्ला, खारी कुइया, तहसील मार्ग, भेसोदा दरवाजा, गणेश चौक, श्री राम मंदिर के यहाँ हरिहर मिलन हुआ पुनः शिवालय पहुंच कर महाआरती के पश्चात महाप्रशादी का वितरण किया गया शाही सवारी मै शिव अघोरी टीम उज्जैन से, शिवपार्वती, बड़े नंदीजी, राधेकृष्णा, सजी धजी बगियों मै एवं काली माता, नंदी जी नृत्य एवं अन्य झाकिया प्रस्तुत रही पुजारी दीपक जोशी ने बताया की प्रतिवर्ष सावन मास मै तीसरे रविवार को पचपहाड़ नगर मै शाही सवारी निकाली जाती है रविवार के दिन स्कूली बच्चों, सरकारी कार्यालयों के अवकाश को देखते हुए यह परम्परा शुरू की गयी शाही सवारी दोपहर 1 बजे महाआरती के पश्चात् शुरू हुई जिसमे डॉ जे. के. अरोड़ा, राजेश नाहर, प्रदीप जैन, गिरीश सोमानी, सुरेश जैन, सुनिश दीक्षित, एवं शिवालय मंदिर के शाही सवारी कार्यकर्त्ता पंडित लक्ष्मीनारायण जी, बने सिंह गुजर ( वीर गुजर समाज अध्यक्ष ),शिवालय पुजारी दीपक जोशी,राहूल भटनागर, रवि बना, चेतन जोशी, हरिओम व्यास, रितिक लक्शकार, रितिक जैन, नीरज बाथरा, धनराज सिह, शुभम बैरागी, कमलेश गुजर, स्वतंत्र पांडे, व अन्य नगर वासी सभी भक्त जन सम्मिलित रहे
