गंगापुर। स्मार्ट हलचल|भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यालय गंगापुर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष अमित तिवाड़ी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित रहा। उनके विचार, आदर्श और संगठन के प्रति समर्पण सदैव भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रेरणा देते रहेंगे।
