डॉ. सतीश शर्मा ने की नई कार्यकारिणी की घोषणा; डॉ. ज्ञानेंद्र गोयल उपाध्यक्ष, डॉ. हरीश केडिया सह-सचिव, डॉ. विजयलक्ष्मी शर्मा महिला प्रतिनिधि व डॉ. मुकेश वैष्णव बने प्रवक्ता

भीलवाड़ा (स्मार्ट हलचल|आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी संघ भीलवाड़ा की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नवीन पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। संगठन को अधिक सक्रिय, सुदृढ़ एवं गतिशील बनाने के उद्देश्य से डॉ. सतीश शर्मा द्वारा कार्यकारिणी का विस्तार कर विभिन्न पदों पर महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए हैं।

📋 नवगठित कार्यकारिणी में इन्हें मिला दायित्व:

  • संरक्षक: डॉ. जी. एल. शर्मा
  • उपाध्यक्ष: डॉ. ज्ञानेंद्र गोयल
  • महासचिव: डॉ. संजय शर्मा
  • सह-सचिव: डॉ. हरीश केडिया
  • महिला प्रतिनिधि: डॉ. विजयलक्ष्मी शर्मा
  • प्रवक्ता: डॉ. मुकेश वैष्णव

चिकित्सकों के हितों और संगठन की मजबूती पर रहेगा जोर

नई कार्यकारिणी की घोषणा के उपरांत सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी गई। पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति निष्ठा व्यक्त करते हुए कहा कि वे आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों के संवर्ग से जुड़े विभिन्न मुद्दों, सेवा हितों के संरक्षण तथा जिले में आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के संवर्धन और आमजन तक स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने के लिए एकजुट होकर कार्य करेंगे।