अनिल कुमार
ब्यावर/बर ।स्मार्ट हलचल|अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की। पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई के लिए माइनिंग विभाग को सूचना दी है।अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, अपराध शाखा राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार राज्य में कानून व्यवस्था मजबूत करने एवं अपराधों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिला पुलिस अधीक्षक ब्यावर रतनसिंह आईपीएस के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्यावर अनुकृति उज्जैनिया आरपीएस एवं वृत्ताधिकारी रायपुर बंशीलाल पाण्डर के निकटतम सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई।
थाना बर थानाधिकारी पन्नालाल उप निरीक्षक मय पुलिस टीम ने अवैध बजरी का परिवहन करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया। पुलिस द्वारा मामले में नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई के लिए माइनिंग विभाग को सूचित किया गया है।
थाना बर पुलिस द्वारा अवैध खनन एवं बजरी के अवैध परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है।
कार्रवाई करने वाली टीम: थानाधिकारी पन्नालाल उप निरीक्षक एवं वेदप्रकाश मुख्य आरक्षक नं. 24।
