सावन महोत्सव में झलके संस्कृति के रंग मेघ शक्ति महिला मंच बाड़मेर की ओर से सावन महोत्सव आयोजित किया ।
बाड़मेर। स्मार्ट हलचल|मेघ शक्ति महिला मंच बाड़मेर की ओर से सावन महोत्सव में झलके संस्कृति के रंग जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे मिसेज़ सावन,मिस सावन , डांस और गायन और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । मिसेज़ सावन का ताज निर्मला हेगड़े के सर पर सजाया गया, वही मिस सावन एकता मंसूरिया बनी । गायन प्रतियोगिता में कमला पुनर प्रथम स्थान पर रही वही द्वितीय स्थान पर रेखारानी रही ।डांस प्रतियोगिता में प्रथम रही नीलू गहलोत व द्वितीय स्थान पर अमृता पातलिया।
‘बेस्ट ट्रेडिशनल लुक’ में सीमा बालवा अग्रणी रही ।बेस्ट ज्वैलरी में हेमलता धनदे को गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया ।
हाउसी गेम में प्रथम स्थान पर चंद्रकांता व द्वितीय स्थान लकी परिहार रही ।
बिंदी ऑन पोस्टर में प्रथम स्थान राजेश्वरी पातलिया रही वहीं द्वितीय स्थान पर सरिता खीमावत ने अपना स्थान बनाया ।
प्रतियोगिता में विजेताओं को सम्मानित किया गया। निर्णायकों के रूप में सीमा भारतीय,राकेशलता पंवार एवं ज्योति धंदे ने अपनी अहम भूमिका निभाई ।
भामाशाह के रूप में सरपंच बाड़मेर ग्रामीण मीरा देवी धर्मपत्नी विधायक आदूराम मेघवाल व एडवोकेट ज्योति धनदे संचालक प्रज्ञा क्लासेज व कमला पंवार धर्मपत्नी गेमराराम सेजू ने सहयोग किया। तथा मंच संचालन मीना मंसुरिया और कल्पना परिहार ने किया ।
आयोजन समिति में सरिता लीलड़, शारदा बम्बानिया,शोभा बालाच,फेनल बालाच, कनका परिहार, सावित्री बालवा ने सहयोग किया। इस कार्यकाम में बाड़मेर शहर और विभिन्न गावों से पधारी 130 से अधिक महिलाओं ने रंग बिरंगे लहरिया पोशाक में सज धज कर उत्साहपूर्व ने भाग लिया।
सभी महिलाओं को स्मृति चिन्ह और पर्यावरण सरंक्षण का संदेश देते हुए पौधे उपहार स्वरूप भेंट किए गए। कार्यकम में अंत में विमला बृजलाल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया ।
