80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, किशने का तला में सौगातों की बौछार: भामाशाहों ने की 4 नए हॉल बनाने की घोषणा

विद्यालय को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से भामाशाहों द्वारा 1.5 लाख रुपये की लागत का एक आधुनिक ‘स्मार्ट बोर्ड’ भी भेंट कर फीता काटकर शुभारंभ किया

मनोहर लाल पंवार

​बायतु (बाड़मेर)। स्मार्ट हलचल|80 वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर बायतु ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, किशने का तला बाटाडू में शिक्षा के क्षेत्र में नई उम्मीदें जगी हैं। 15 अगस्त 2026 को आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान भामाशाहों ने स्कूल के विकास के लिए बड़ी दरियादिली दिखाते हुए विद्यालय में 4 बड़े हॉल के निर्माण की घोषणा की है तथा इतना ही नहीं, विद्यालय को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से भामाशाहों द्वारा 1.5 लाख रुपये की लागत का एक आधुनिक ‘स्मार्ट बोर्ड’ भी भेंट किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों और शिक्षाविदों ने भामाशाहों के इस पुनीत कार्य की सराहना की। इस सहयोग से विद्यालय में बुनियादी सुविधाओं में विस्तार होगा और विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से सीखने का बेहतर अवसर मिलेगा। शिक्षा के मंदिर को एक साथ कई बड़ी सौगातें मिली हैं। यहाँ के प्रेरणादायक भामाशाहों ने विद्यालय के विकास और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य कामनाऐ की।

*4 बड़े हॉल के निर्माण से सुधरेगी बुनियादी ढाँचा*

​राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, किशने का तला में कमरों की कमी और बढ़ती छात्रसंख्या को ध्यान में रखते हुए,स्थानीय भामाशाहों ने आगे आकर स्कूल परिसर में 4 बड़े हॉल के निर्माण की एकमुश्त बड़ी घोषणा की है। जिसकी अनुमानित लागत 35-40 रुपए है, इन हॉलों के बनने से विद्यार्थियों को बैठने के लिए एक विशाल और बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सकेगा। स्थानीय भामाशाह गोविंदराम, बाबूलाल, मूलाराम, सुरेंद्र कुमार एवं दिलीप कुमार सहित बनोणी सारण परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा। तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य जगदीश चौहान ने सारण परिवार का आभार व्यक्त करते हुए इस पहल को विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में सराहनीय एवं प्रेरणादायक कदम बताया।

*डिजिटल भारत की तर्ज पर 1.5 लाख का स्मार्ट बोर्ड भेंट*

​आज के आधुनिक दौर में ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी स्कूल के बच्चे भी पीछे न रहें, इसके लिए कार्यक्रम के दौरान विद्यालय को 1.5 लाख रुपये मूल्य का अत्याधुनिक स्मार्ट बोर्ड भेंट किया गया। इस डिजिटल बोर्ड के आने से अब बच्चों को एनिमेशन, विजुअल्स और ऑनलाइन माध्यमों से पढ़ाई करने में आसानी होगी, जिससे उनकी पठन-पाठन में रुचि और बढ़ेगी।

*ग्रामीणों और शिक्षा प्रेमियों में उत्साह*

​स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के दौरान जब इन विकास कार्यों की घोषणा हुई, तो पूरा विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूँज उठा। स्कूल प्रशासन और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहयोग करने वाले सभी भामाशाहों का माला पहनाकर और साफा साया करके बहुमान किया। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के जनसहयोग से सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदल रही है और गरीब व जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को निजी विद्यालयों से भी बेहतर सुविधाएँ मिलने लगी हैं। इस ऐतिहासिक पहल से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

*इस अवसर पर ये रहे मौजूद*

बाटाडू सरपंच प्रवीण चौधरी, बाटाडू चौकी प्रभारी हरिराम डऊकिया, पूर्व सरपंच जीयाराम गोदारा,जोगाराम गोदारा उप सरपंच, अणदाराम बेनिवाल,दिलीप कुमार सारण, सुरेंद्र कुमार सारण, धर्माराम गोदारा, विशनाराम गोदारा, मूलाराम सारण, बाबूलाल सारण सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी व विधालय के समस्त स्टाफगण व विधार्थियों की उपस्थित रही।