भीलवाड़ा (महेन्द्र नागौरी)
स्मार्ट हलचल|श्रावण मास की नागपंचमी पर भोपालगंज स्थित श्री कष्टभंजन हनुमान मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान हुआ। भगवान शिव एवं शिव परिवार का विधि-विधान से रुद्राभिषेक कर देश-प्रदेश की खुशहाली, सुख-शांति और ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ की मंगल कामना की गई।
वार्ड 34 के कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी हेमराज सेन ने बताया कि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महादेव की आराधना कर क्षेत्र की समृद्धि और शांति की प्रार्थना की। इस दौरान सत्तु शर्मा, बिहारीलाल सोमाणी, पंडित तुलसीराम, अशोक, निखिल, केदार जागेटिया, आशीष, राम सिंधी, निशा जैन व लाडदेवी सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।
