तिरंगे की शान में गूंजा गृह रक्षा केन्द्र, स्वयंसेवकों का सम्मान

महेन्द्र नागौरी

सप्ताहभर चले तिरंगा अभियान में रैली, प्रभात फेरी और स्वच्छता अभियान से दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश

भीलवाड़ा|स्मार्ट हलचल|गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र में 80वां स्वाधीनता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र के समादेष्टा ललित व्यास ने सुबह 8:15 बजे ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।
निदेशालय गृह रक्षा, राजस्थान के निर्देश पर 9 से 15 अगस्त तक सप्ताहभर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। तिरंगा प्रभात फेरी, तिरंगा वाहन रैली, पैदल रैली, तिरंगा प्रदर्शनी और जागरूकता कार्यक्रमों के साथ केन्द्रों व उपकेन्द्रों पर स्वच्छता अभियान चलाकर राष्ट्रप्रेम और स्वच्छता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में लेखाधिकारी आशा माली, प्लाटून कमांडर रामकिशोर, मुख्य आरक्षी शान्तिलाल, वरिष्ठ सहायक देवेन्द्र सिंह सहित स्थायी स्टाफ एवं स्वयंसेवक मौजूद रहे।
समारोह के समापन पर समादेष्टा ललित व्यास ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवकों को सम्मानित किया तथा सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।