महिला आईटीआई में प्रवेश का आखिरी मौका, 20 अगस्त तक आवेदन

महेन्द्र नागौरी

सीमित सीटें खाली, छह रोजगारपरक ट्रेड में प्रवेश; महिलाओं से जल्द आवेदन की अपील

भीलवाड़ा| स्मार्ट हलचल|रोजगारपरक प्रशिक्षण हासिल कर करियर बनाने की इच्छुक छात्राओं एवं महिलाओं के लिए राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पांसल चौराहा के पास, में प्रवेश का अंतिम अवसर है। सत्र 2026-27 की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 20 अगस्त को दोपहर 1 बजे तक ई-मित्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे।
संस्थान अधीक्षक रचना अग्रवाल ने बताया कि आठवीं अथवा सेकेंडरी उत्तीर्ण छात्राएं एवं महिलाएं रिक्त सीटों पर आवेदन कर सकती हैं। संस्थान में कॉस्मेटोलॉजी, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी, स्टेनोग्राफर एंड सेक्रेटियल असिस्टेंट (हिंदी), इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक तथा स्विंग टेक्नोलॉजी ट्रेड में सीटें उपलब्ध हैं।
आवेदन की हार्ड कॉपी दस्तावेजों सहित 20 अगस्त दोपहर 1 बजे तक संस्थान में जमा करानी होगी। 21 अगस्त को सुबह 11 बजे मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। महिलाओं के लिए प्रशिक्षण शुल्क भी समाप्त किया गया है। आवेदन राजस्थान सरकार के एसएसओ पोर्टल या ई-मित्र से किया जा सकता है।