भवानी मंडी राठौर तेली समाज के द्वारा झालावाड़ जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया

रणवीर सिंह चौहान भवानी मंडी
स्मार्ट हलचल /राठौर तेली समाज के जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन भवानी मंडी राठौर तेली समाज के तत्वाधान में किया गया जिसमें संपूर्ण झालावाड़ जिले के समाज बंधु सम्मिलित हुए! भवानी मंडी के बांडया बाग हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में 60 से अधिक प्रतिभाओं का सम्मान किया गया जिसमें राजकीय सेवा में चयनित, खेलकूद में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले युवा, एवं कक्षा 10वीं और 12वीं में 85% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले बालक और बालिकाओं को सम्मानित किया गया! साथ ही समाज के महिला पुरुष एवं बच्चों के द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता भी की गई कार्यक्रम में झालावाड़ जिले के प्रत्येक क्षेत्र से अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे! बाहर से पधारे अतिथियों ने अपने उद्बोधन में समाज को आर्थिक सामाजिक एवं राजनीतिक रूप से किस प्रकार से सक्षम बनाया जाए उसके लिए अपने-अपने विचार व्यक्त किए गए

अध्यक्ष राधेश्याम गोलानिया के नेतृत्व में सभी समाज बंधुओ ने कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग किया एवं प्रतिभाओं को भविष्य में भी इस तरह के आयोजन कर प्रोत्साहन करने हेतु संकल्प लिया कार्यक्रम का समापन सामूहिक हनुमान चालीसा के पाठ के साथ किया गया एवं अंत में सभी समाज बंधुओ का सामूहिक भोज का आयोजन किया गया कार्यक्रम में सैकड़ो समाज बंधु एवं माताएं बहने उपस्थित रही