कमला विहार के राधा-कृष्ण मंदिर में भक्ति और भजनों से गूंजा परिसर

भीलवाड़ा। स्मार्ट हलचल|कमला विहार स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में आयोजित प्रातःकालीन सत्संग की हाजिरी भोलेनाथ के दरबार में लगाई गई। प्रवक्ता अंकित सोमानी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर मंडल की लीला चेचाणी ने बताया कि सभी भक्तों ने भगवान के समक्ष नृत्य करते हुए भजनों का आनंद लिया और पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।सत्संग में भक्तों द्वारा “ऊंची टेकरी पर बैठा भोला”, “जोड़ों से लहरियां मंगा दो”, “गुल साड़ी खूब बधाई हो रे” तथा “डमरू खूब बजाय रे” सहित अनेक भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुतियां दी गईं। भक्तों ने भजनों पर नृत्य कर भगवान भोलेनाथ की आराधना की।

इस अवसर पर पुष्पेंद्र सिंह, भगवती मुंद्रा, सत्यप्रभा सोमानी, शोभा, सुनीता तोषनीवाल, लीला चेचाणी, सुमन तिवारी, भंवर कमर, सूरज चौधरी, प्रतीक्षा, सीमा, चंदा सहित बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित रहे। सत्संग के दौरान श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का वातावरण बना रहा।