अनिल कुमार
ब्यावर। स्मार्ट हलचल|जैन सोशल ग्रुप सनशाइन की ओर से आयोजित सेवा सप्ताह का शुभारंभ मंगलवार को श्री श्वेताम्बर सकल जैन दादावाड़ी परिसर में पक्षी सेवा एवं जीवदया के कार्यक्रम के साथ हुआ। कार्यक्रम के दौरान सदस्यों ने मूक पक्षियों के प्रति करुणा और सेवा का अनूठा संदेश दिया।समूह के अध्यक्ष राहुल ओस्तवाल ने बताया कि दोपहर 2 बजे दादावाड़ी परिसर में एकत्र होकर सदस्यों ने पक्षियों के लिए बाजरा, ज्वार और मक्का का इंतजाम किया। जैन परंपरा के अनुसार पक्षियों को अतिथि का दर्जा देते हुए “पधारो सा… भोजन प्रसादी तैयार है” का आत्मीय निमंत्रण दिया गया, जिसके बाद बड़ी संख्या में पक्षियों ने दाना चुगा।
कार्यक्रम में ज़ोन कोऑर्डिनेटर मनीष मेहता, पूर्व अध्यक्ष पंकज डेडिया, विक्रम सांखला, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा, अमित बोहरा, कमल कटारिया, रूपेश कोठारी, प्रतीक खटोड़, हीरेन भंडारी, दिनेश तातेड़, विनोद रांका, वीरेश सांखला और प्रीतम सांखला सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
