आमेट के नए बीडीओ के रूप में राजेश कुमार जैन ने किया पदभार ग्रहण

ओम जैन

शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|राजसमंद जिले के आमेट के नये बीडीओ के रूप मे राजेश कुमार जैन ने निवर्तमान बीडिओ गजराज मेनारिया से पदभार लिया।निवर्तमान बीडीओ गजराज मेनारिया ने बुके देकर नये बीडीओ जैन का स्वागत किया।
इस मौके पर नये बीडीओ राकेश कुमार जैन ने कहा ने कि सभी के सहयोग से विकास कार्यों को और गति देगें। सुदूर ग्रामीण इलाकों तक विकास योजनाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। मजदूरो के पलायन रोकने का काम प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा।
विदित हो की राजेश कुमार जैन अतिरिक्त विकास अधिकारी के पद से हाल ही में पदोन्नत होने के बाद बीडियो पद पर इनकी पहली पोस्टिंग आमेट में हुई इससे पहले ये रेलमंगरा में अपनी सेवाएं लंबे समय से देते आ रहे है, इस दौरान इनके कार्य से सभी लोग संतुष्ट रहे थे।
इस अवसर पर निवर्तमान विकास अधिकारी गजराज मेनारिया, सहायक विकास अधिकारी घनश्याम सिंह, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी प्रहलाद कुमार एवं पंचायत समिति रेलमगरा से अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी मुकेश कुमार महता, वरिष्ठ सहायक भगवती लाल शर्मा, कनिष्ठ सहायक माधव लाल सिरवी, विनोद कुमार व्यास, दिनेश जाट, कंप्यूटर ऑपरेटर नरेश जाट, भवानीशंकर बुनकर सहित समस्त स्टाफ की उपस्थित में नए बीडियो के पदभार ग्रहण करने पर सभी ने उपरणा ओढ़कर व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।