विभिन्न मांगों को लेकर 25 अगस्त को प्रदेशभर के शिक्षक करेंगे शिक्षा निदेशालय बीकानेर का घेराव ।
19अगस्त/बेगूं । स्मार्ट हलचल|राजस्थान शिक्षक संघ उपशाखा बेगूँ की बैठक जिला मंत्री प्रदीप चौधरी की अध्यक्षता में हुई । बैठक में शिक्षकों की विभिन्न माँगो पर चर्चा करते हुए 25 अगस्त को शिक्षा निदेशालय बीकानेर के घेराव को सफल बनाने का निर्णय लिया गया ।ब्लॉक अध्यक्ष प्रताप सिंह हाड़ा ने बताया कि संगठन द्वारा पारदर्शी स्थानांतरण नीति बनाकर अध्यापकों के नीतिगत स्थानांतरण शीघ्र शुरू करने, ग़ैर शैक्षणिक कार्यो से मुक्त करने, लंबित डीपीसी को जल्द से जल्द पूर्ण करने, नई शिक्षा नीति की समीक्षा करने व सभी खाली पदो पर तुरंत स्थाई भर्ती की माध्यम से भरने की माँग को लेकर आगामी 25 अगस्त को शिक्षा निदेशालय बीकानेर का घेराव कर विशाल प्रदर्शन किया जाएगा । ब्लॉक मंत्री गोविंद मीणा ने बताया कि संगठन द्वारा अगस्त माह में सदस्यता का सघन अभियान चलाया जाएगा, जिसमे अधिक से अधिक शिक्षकों को संघठन से जोड़ा जाएगा, साथ ही निदेशालय पर घेराव को लेकर व्यापक प्रचार प्रसार अभियान चला कर अधिक से अधिक शिक्षकों से बीकानेर चलने का आह्वान किया जाएगा । इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष विकास जांगिड,ब्लॉक कमेटी सदस्य फूला राम, प्रदीप, शकील अंसारी, मनोज मीना ,चन्द्रमोहन शर्मा,भरत मीना,अनिल कुमार, श्रवण कुमार, पुखराज मीणा, बृजेश मीना, दिनेश कुमार, कमल चौधरी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे ।
