रणवीर सिंह चौहान
स्मार्ट हलचल|भवानी मंडी से अमरनाथ यात्रा के लिए जा रहे 63 श्रद्धालुओं का विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल एवं अन्य ने भवानी मंडी रेलवे स्टेशन पर स्वागत सत्कार किया|विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वाधान में बुधवार को भवानीमंडी से बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के लिए 65 महिला व पुरुष श्रद्धालुओं का जत्था उत्साह और भक्तिमय माहौल में रवाना हुआ।
विभाग मंत्री बालूसिंह चौहान ने बताया कि धार्मिक एवं राष्ट्रीय सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली इस पवित्र यात्रा के लिए श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया। इस जत्थे में शामिल महिला एवं पुरुष श्रद्धालु जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में स्थित पवित्र श्री बाबा बूढ़ा अमरनाथ धाम के दर्शन-पूजन करेंगे।
जयकारों से गूंजा प्रस्थान स्थल
यात्रा के प्रस्थान के समय पूरा वातावरण ‘जय श्री राम’, ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
किया गया भावभीना स्वागत व अभिनंदन
रवानगी के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों तथा स्थानीय नागरिकों ने यात्रियों का तिलक लगाकर, माल्यार्पण एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। उपस्थित लोगों ने सभी तीर्थयात्रियों को पटका पहनाकर उनकी सुखद और मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
विभाग मंत्री बालूसिंह चौहान ने कहा कि बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा न केवल शिवभक्तों की अगाध श्रद्धा का केंद्र है, बल्कि यह सीमावर्ती क्षेत्रों में राष्ट्रीय एकात्मता और गौरव का संदेश देने वाली एक साहसिक व पावन यात्रा भी है।
स्वागत करताओ मैं ईश्वरसिंह जिला संयोजक,विष्णु शर्मा जिला समरसता,वीर जैन नगर संयोजक,विजय चंदेल नगर सहयोजक,रामगोपाल मेहर नगर सेवा प्रमुख,मांगीलाल ढाबलाखीची आदि उपस्थित थे
